अपनी नाराजगी की खबर पर Nitish Kumar ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात, भाजपा पर भी साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jul 19, 2023

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। एक चर्चा यह भी थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं। दावा किया गया कि नाराजगी की वजह से नीतीश कुमार विपक्षी दलों के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए और तेजस्वी यादव के साथ पटना के लिए उन्होंने उड़ान भर दिया। हालांकि, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से नीतीश की नाराजगी की खबर को लगातार खारिज किया जाता रहा। वहीं, भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। इन सब के बीच अपनी नाराजगी की खबर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar को लेकर ललन सिंह बोले, वह विपक्षी एकता के सूत्रधार, कभी नाराज नहीं हो सकते

भाजपा जदयू आमने-सामने

नीतीश की नाराजगी को लेकर जैसे ही खबर मीडिया में आई उसके बाद से इस को लेकर खूब चर्चा हुई। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश की नाराजगी की खबर को तौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन के सूत्रधार हैं और वह कभी नाराज नहीं हो सकते। दूसरी ओर भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने अपने बयान में कहा कि नीतीश को लगा था कि उन्हें संजोयक या विपक्ष का चेहरा घोषित किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं इसलिए वे चले गए। वे चार्टर प्लेन से आए थे अगर 2 घंटे बाद भी निकलते तो कुछ नहीं होता। उन्हें वहां शायद वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे जिसके चलते वे और लालू यादव वहां से निकल गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विपक्षी गठबंधन पर तंज सकते हुए कहा कि सुने हैं बिहार के महाठगबंधन के बड़े बड़े भूपति बेंगलुरु से पहले ही निकल आए! दूल्हा तय नहीं हुआ, फूफा लोग पहिले नाराज हो रहे!

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात