लेसी सिंह के समर्थन में आए नीतीश कुमार, बोले- बीमा भारती ने गलत बात कही

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2022

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल के विस्तार के एक दिन बाद ही उनकी पार्टी जदयू की विधायक बीमा भारती ने धमकी दी की अगर लेशी सिंह को कैबिनेट से नहीं हटाया गया तो वह इस्तीफा दे देंगी। बीमा भारती के आरोपों पर नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीमा भारती को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। बीमा भारती ने गलत बात की। हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पहले समझाया जाएगा। इधर उधर का मन है तो सोच लें। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में मंत्रियों के बंटवारे से खुश नहीं हैं गुलाम नबी आजाद, बोले- कांग्रेस कोटे से बनने चाहिए थे 4 मंत्री, इसके पीछे दिया ये तर्क

बीमा भारती के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने उनको(बीमा भारती) भी 2014 और 2019 में मौका दिया था और इस बार दिया। यह संभव नहीं है कि पार्टी में जितने लोग हैं वो सभी मंत्री बनें। मुझे आश्चर्य हुआ है कि इस तरह से कौन बोलता है? लेसी सिंह को जो कुछ भी दिया गया है वो बिल्कुल ठीक है। अगर पार्टी से कोई इस तरह का बयान देता है तो पहले समझाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी लेकिन अगर किसी को इधर-उधर का मन है तो वो अपना सोचे। बता दें कि लेसी सिंह को तीसरी बार मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया। उन्हें बिहार कैबिनेट में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की जदयू विधायक बीमा भारती की मांग के बारे में चर्चा है कि कथित तौर पर कैबिनेट के लिए नहीं चुने जाने से वे नाराज हैं। सिंह को शामिल करने के कदम की आलोचना करते हुए, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेशी सिंह पर कई हत्याओं का आरोप है और मुझे उन सभी लोगों के नाम पता हैं जिनकी हत्या कर दी गई है। वह गवाहों को धमकाती है ताकि सजा संभव न हो। अगर वह मंत्री पद से नहीं हटायी जाती हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार को प्रशांत किशोर का चैलेंज? दो साल में 5-10 लाख नौकरियां देती है तो ‘जन सुराज अभियान’ वापस ले लूंगा

वर्तमान में महागठबंधन में सात दल जदयू राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भाकपा, माकपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल हैं जिनके पास 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 160 से अधिक विधायक हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता