2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को टक्कर देंगे नीतीश कुमार, हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर लगातार जारी है। इन सब के बीच बड़ी खबर यह है कि बिहार में भाजपा और जदयू का ब्रेकअप हो गया है। खबर के मुताबिक आज शाम में राज्यपाल फागू चौहान से नीतीश कुमार की मुलाकात होगी। इसके बाद नई सरकार का गठन हो सकता है। नई सरकार में नीतीश कुमार को कांग्रेस और राजद का समर्थन हासिल होगा। खबर के मुताबिक तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। भाजपा के हाथों से एक बड़ा राज्य निकल गया, जहां लोकसभा की 40 सीटें हैं। बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। खबर तो यह भी मिल रही है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: JDU-BJP में तनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा बोले- All is Well, नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी योग्यताएं

कांग्रेस का दावा है कि नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले क्या होता है यह तब देखा जाएगा? सूत्रों ने बताया है कि सभी सांसदों-विधायकों की तरफ से नीतीश द्वारा लिए गए हर फैसले पर अपनी रजामंदी की बात कही है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अंदर ये ऐलान कर दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जेडीयू का गठबंधन अब नहीं रहेगा। नीतीश कुमार ने शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश शाम 4 बजे राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वो इस्तीफा भी देंगे और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। जेडीयू के बीजेपी से गंठबंधन तोड़ने की बात लगातार चर्चा में थी और इसके कयास लगाए जा रहे थे कि किसी भी वक्त गठबंधन के खत्म होने का औपचारिक ऐलान हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर