Jharkhand CM से मिले नीतीश कुमार, कहा- हम देश के हित के लिए एकजुट होकर करेंगे काम

By अंकित सिंह | May 10, 2023

विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। ममता बनर्जी, नवीन पटनायक के बाद अब नीतीश कुमार ने झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बिहार के मुख्यमंत्री और जद ( यू) के नीतीश कुमार ने कहा कि हमने आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और इस बात पर सहमत हुए कि हम देश के हित के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप अगले लोकसभा चुनाव में परिणाम देखेंगे जब हम एकजुट होकर काम करेंगे... देश का इतिहास अक्षुण्ण रहेगा, देश प्रगति करेगा और हम देश में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे को सुशील मोदी ने बताया विफल, लगाया सरकारी धन की बर्बादी का आरोप

नीतीश कुमार लगातार कह रहे हैं कि उनकी "प्रधानमंत्री पद की कोई महत्वाकांक्षा नहीं" है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने में "सकारात्मक" भूमिका निभाएंगे। खबर है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का महागठबंधन बनाने के अपने चल रहे प्रयासों के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई का दौरा करेंगे और वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। नीतीश कुमार 11 मई की दोपहर मुंबई पहुंचेंगे और सीधे बांद्रा में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री जाएंगे, जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुंबई के मालाबार हिल स्थित सिल्वर ओक्स स्थित उनके आवास पर भी मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा