दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से मिले नीतीश कुमार, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई

By अंकित सिंह | Feb 08, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें 'भारत रत्न' मिलने पर बधाई दी। हाल ही में लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था। मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि मेरा लालकृष्ण आडवाणी से पुराना रिश्ता है। जब उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की गई तो मैंने उन्हें बधाई दी थी। आज उनसे मिलकर मुझे खुशी हुई। आपको बता दें कि एनडीए में वापसी के बाद नीतीश कुमार का यह पहला दौरा है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi से मिले नीतीश कुमार, NDA में वापसी के बाद पहली मीटिंग, चेहरे पर रही मधुर मुस्कान

नीतीश ने कहा कि हम (बीजेपी-जेडीयू) 1995 से एक साथ हैं जब स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी थे। बीच में 2 बार इधर उधर जरूर हो गए। लेकिन अब कभी नहीं। फिर वहीं रहेंगे, अब इधर उधर नहीं होंगे। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा करने के पीछे कोई तर्क नहीं है। यह किया जाएगा। उन्हें शुरू से सब पता है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिला और हमारी अच्छी बातचीत हुई।

प्रमुख खबरें

PM Modi का Facebook पोस्ट हटाने पर Meta ने माफी मांगी, मंत्री Ashwini Vaishnaw से मुलाकात

Hemant Soren ने Jharkhand में छात्रों के विरोध के बीच दी बातचीत की पेशकश

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea