Nitish in Delhi । सीताराम येचुरी से मिले नीतीश कुमार, कहा- लोकतंत्र को बचाना हमारी प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Sep 06, 2022

विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने के इरादे से दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि लोकतंत्र को बचाना ही उनकी प्राथमिकता है। जब पत्रकारों ने सीताराम येचुरी के साथ उनकी चर्चा के बारे में पूछा तो बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने उनसे कहा है कि अगर वामदल विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय दल और कांग्रेस के एक साथ आते हैं तो यह विपक्षी एकजुटता के लिए बड़ा फायदा होगा। उन्होंने इस बात को बार-बार दोहराया कि हमारी कोशिश है कि हम पूरे देश में जो भी क्षेत्रीय पार्टी हैं, उन्हें एक साथ लाएं। अगर वे एक साथ मिल जाते हैं तो बहुत बड़ी बात होगी। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, 50 मिनट तक हुई बात, मुस्कुराते हुए दिखाई दिए दोनों नेता

आपको बता दें कि पिछले दिनों नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक कयासों का दौर लगातार जारी है। दूसरी ओर भाजपा ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि अब नीतीश कुमार के लिए उसके दरवाजे स्थायी रूप से बंद हो चुके हैं। भाजपा नेता और नीतीश कुमार के कभी करीबी माने जाने वाले सुशील मोदी ने कहा कि जदयू नेता ने रंग बदलने में गिरगिट को भी शर्मसार कर दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को 20 महीने के राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन में घुटन महसूस होने लगी थी। एक बार फिर ऐसा हो सकता है। लेकिन इस बार भाजपा उनके साथ नहीं जाएगी। 

प्रमुख खबरें

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

UNGA के इतर S Jaishankar ने Russia और Iran के विदेश मंत्रियों से की अहम वार्ता

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल