Bihar Politics: बिहार के मंत्री का दावा- कहीं नहीं जा रहे हैं नीतीश कुमार, पूरा करेंगे अपना कार्यकाल

By अंकित सिंह | Apr 01, 2022

एक ओर जहां नीतीश कुमार को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी और इसको लेकर स्पष्टीकरण भी दिए जाने शुरू हो गए हैं। दरअसल, मीडिया जगत में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। इसको लेकर चर्चा लगातार गर्म है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाकर भाजपा बिहार में मुख्यमंत्री पद पर अपने नेता को बैठाएगी। इन सबके बीच नीतीश कुमार के बेहद ही करीबी और बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने इन खबरों को अफवाह बताया है। अपने ट्वीट में संजय झा ने साफ तौर पर कहा कि मैं इस तरह के अफवाह से हैरान हूं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने पर विचार कर रहे हैं। यह शरारती अफवाह है और सच्चाई से काफी दूर है।

इसे भी पढ़ें: PM मैटेरियल से उपराष्ट्रपति मैटेरियल तक, पार्टनर फिल्म के भास्कर की तरह किसी भी साइज के अंदर फिट होने वाले नेता हैं नीतीश कुमार

दरअसल, बिहार की राजनीति में सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा है कि अब नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति या राष्ट्रपति बनेंगे और राज्य में भाजपा का अपना मुख्यमंत्री होगा। इस चर्चा के बीच नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद इन दावों को और मजबूती मिल रही है। दरअसल, नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद का वह सदस्य हो चुके हैं। लेकिन अभी तक राज्यसभा का सदस्य नहीं बने हैं।  भाजपा का प्लान यह है कि अगर नीतीश कुमार बिहार छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जाते हैं, ऐसे में राज्य में वह अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। 2020 के विधानसभा चुनाव में 74 सीटें जीतने के बावजूद भी भाजपा ने 43 सीटों पर जीत हासिल करने वाली जदयू के नेता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने दिया। हालांकि अब वीआईपी पार्टी के भी तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में उसकी संख्या 77 हो गई है और वह बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार