विपक्षी एकता की मुहिम में अब नवीन पटनायक से मिले नीतीश कुमार, 11 मई को उद्धव और पवार से भी करेंगे मुलाकात

By अंकित सिंह | May 09, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए सभी गैर-एनडीए दलों को एक साथ लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को नीतीश ने ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की है। मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ गई है। नीतीश के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे। हालांकि, विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से नीतीश के मुलाकात के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहते थे। लेकिन आज की मुलाकात में उनकी तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है। इससे पहले विपक्षी एकता की कवायद को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नवीन पटनायक से मुलाकात कर चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट था जाति आधारित गणना, कोर्ट की रोक से गर्माई बिहार की सियासत

नीतीश कुमार लगातार कह रहे हैं कि उनकी "प्रधानमंत्री पद की कोई महत्वाकांक्षा नहीं" है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने में "सकारात्मक" भूमिका निभाएंगे। खबर है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का महागठबंधन बनाने के अपने चल रहे प्रयासों के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई का दौरा करेंगे और वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। नीतीश कुमार 11 मई की दोपहर मुंबई पहुंचेंगे और सीधे बांद्रा में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री जाएंगे, जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुंबई के मालाबार हिल स्थित सिल्वर ओक्स स्थित उनके आवास पर भी मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा