नीतीश कुमार बोले- जेपी गांव के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। कुमार ने महान समाजवादी नेता के गांव सिताब दियारा में कई परियोजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुरुआत के दौरान पड़ोसी राज्य में विकास कार्य की धीमी गति पर दुख जताया।

कुमार ने कहा, ‘‘लेकिन सिताब दियारा के कुछ हिस्से उत्तर प्रदेश में आते हैं और वहां की सरकार सैद्धांतिक रूप से 2017-18 में अपना काम करने के लिए सहमत हो गई थी।’’ उल्लेखनीय है कि कुमार ने लगभग दो महीने पहले बिहार में भाजपा को साथ छोड़ दिया था। जद (यू) नेता ने कहा, ‘‘इसलिए मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक नया पत्र लिखा है, जिसमें उनसे विकास कार्यों में तेजी लाने का अनुरोध किया है। इससे उस राज्य के निवासियों को मदद मिलेगी, जो ऐतिहासिक स्थान पर जाने के इच्छुक हो सकते हैं।’’

बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा का शासन है। कुमार, 11 अक्टूबर को ‘जेपी’ की जयंती के मौके पर नगालैंड का दौरा करने वाले हैं, जहां समाजवादी नेता का काफी सम्मान किया जाता है। कुमार ने यह भी कहा कि वह ‘जेपी’ की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए सिताब दियारा जाएंगे। कुमार का सिताब दियारा दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से तीन दिन पहले होगा। शाह वहां समाजवादी नेता की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार द्वारा योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र एक विशुद्ध रूप से राजनीतिक कदम है, जिसे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग समझने के लिए पर्याप्त समझदार हैं। बिहार के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष से सीख लेकर कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए वही संकल्प दिखा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकारें सिताब दियारा के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘जेपी’ के शिष्य अब कांग्रेस की गोद में बैठे हैं और भ्रष्टाचार और वंशवाद से समझौता कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार, फलता उपचुनाव में BJP की शानदार जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ganga Dussehra: Haridwar से Kashi तक आस्था की डुबकी, जानें क्यों है ये दिन इतना पावन

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र