हो सकता है वो बीजेपी की मदद करना चाहते हों, प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार का तीखा हमला, कहा- ABC भी नहीं पता

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों 2024 के मिशन पर दिल्ली दौरे पर हैं। वो लगातार राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, शरद पवार समेत विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषक और पूर्व जेडीयू के नेता प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार ने निशाना साधा है। नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं, तीसरा मोर्चा नहीं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से लौटने के बाद वो उनसे भी मुलाकात करेंगे, सोनिया चिकित्सा जांच के लिए विदेश दौरे पर गई हैं।

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की, कहा- थर्ड फ्रंट नहीं, अब मेन फ्रंट बनेगा

किशोर को 2020 में जद (यू) से बर्खास्त कर दिया गया था। कुछ महीने पहले उन्होंने घोषणा की कि वह मुख्य रूप से बिहार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। लेकिन चुनावी रणनीतिकार जिन्हें हाल के वर्षों में देश की कुछ सबसे बड़ी चुनावी जीत का श्रेय दिया गया है वो कांग्रेस और यहां तक ​​कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार की आलोचना में मुखर रहे हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बयानों पर उन्होंने कहा कि मेरा खिलाफ अनाप शनाप बोलने पर हो सकता है उनकी पार्टी उन्हें कोई जगह दे दे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर