Anand Mohan को रिहा कर फंस गए नीतीश कुमार? बिहार सरकार को SC का नोटिस

By अभिनय आकाश | May 08, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिवंगत आईएएस अधिकारी जी कृष्णय्या की पत्नी उमा कृष्णय्या की उस याचिका पर बिहार सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया, जिसमें बिहार के राजनेता आनंद मोहन सिंह की जेल से समयपूर्व रिहाई को चुनौती दी गई थी। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में उनके सहित 27 दोषियों की जल्द रिहाई की अनुमति देने वाले जेल नियमों में संशोधन के बाद सिंह की रिहाई को जेल की सजा में छूट के आदेश के तहत अनुमति दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: जमीन कब्जाने के आरोप में लालू प्रसाद यादव के परिजनों व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

पूर्व सांसद आनंद मोहन को रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए मारे गए आईएएस अधिकारी की पत्नी उमा कृष्णैया ने कहा था कि राजनीतिक कारणों से ऐसे निर्णय नहीं लिए जाने चाहिए और राजनीति में अपराधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बिहार के मुख्यमंत्री का बेहद गलत फैसला है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा