INDIA गठबंधन का संयोजन बनना चाहते है Nitish Kumar? Bihar CM ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Aug 28, 2023

2024 की महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाई के लिए मंच तैयार किया जा रहा है और विपक्षी दल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को हराने के लिए एकजुट मोर्चा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत, विपक्ष का I.N.D.I.A ब्लॉक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में अपनी तीसरी बैठक करेगा, जहां कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि संयोजक किसे बनाया जा सकता है। हालांकि, इस रेस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी खूब नाम चल रहा है। इसी को लेकर उनसे सवाल पूछा गया। 

इसे भी पढ़ें: 'शिव शक्ति' नाम पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- मोदी चांद के मालिक नहीं, कैसे रखा नाम, भाजपा का पलटवार

सम्राट चौधरी पर पलटवार

बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी की कथित टिप्पणी 'भारत वास्तव में 1947 में नहीं बल्कि 1977 में जेपी आंदोलन के बाद आजाद हुआ' के बारे में पूछने पर नीतीश ने कहा कि मैं उनकी किसी भी बात पर ध्यान नहीं देता...अगर कोई आजादी के बारे में नहीं जानता, तो इससे पता चलता है कि वह कितना अवैध है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, उन्हें कुछ भी बकवास करनी है। स्वतंत्रता दिवस हर कोई मनाता है। वे 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज क्यों फहराते हैं?...वे मुद्दे आधारित विषयों पर नहीं बोलते हैं। किसी न किसी तरीके से इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है। उनका कोई मूल्य नहीं है। ये बात कोई सुनेगा तो हंसेगा। 

प्रमुख खबरें

Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे