असली बाजीगर साबित होंगे नीतीश कुमार, फाइनल रिजल्ट के साथ ही इंटरनेट पर वायरल हुआ 'पलट' मीम्स

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा पार करना होता है जो 13 दले मिलकर भी हासिल नहीं कर पाई है। वहीं बीजेपी अपने दम पर 234 सीटें हासिल कर पाई है। वहीं एनडीए को मिलाकर ये आंकड़ा बहुमत से कहीं अधिक यानी 290 के आंकड़े के करीब हो जाता है। बीजेपी ने अकेले ही 234 सीटें जीती हैं। लेकिन उसे बहुमत के लिए अपने सहयोगियों के भरोसे रहना होगा। जिसके बाद से ही दो नामों की भरपूर चर्चा होने लगी। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार अचानक से चर्चा में आ गए। इसके साथ ही नीतीश कुमार को लेकर कई तरह के मीम्स भी वायरल होने लगे। 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh को स्पेशल स्टेटस, नीतीश को डिप्टी PM का पद, क्या INDIA गठबंधन ने चल दिया अपना सबसे बड़ा दांव?

एक नजर इन मीम्स पर:

 

मीम्स के अलावा, जेडी (यू) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे एनडीए ब्लॉक से अलग नहीं होंगे। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी और नीतीश कुमार एनडीए गुट को अपने समर्थन में दृढ़ रहेंगे। दक्षिण में चंद्रबाबू नायडू अपनी तेलुगु देशम पार्टी के साथ जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी से बेहतर प्रदर्शन करके किंगमेकर के रूप में उभरे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रभावशाली प्रदर्शन राजनीतिक मीम्स का एक और आकर्षण था।

प्रमुख खबरें

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण