Oath Ceremony तक delhi में डेरा डाले रखेंगे Nitish Kumar, जता दी मन की इच्छा

By रितिका कमठान | Jun 06, 2024

चुनावी नतीजे 4 जून को सामने आ चुके हैं। इन नतीजे में एनडीए सरकार को बहुमत मिला है। एनडीए को बहुमत मिलने पर एक बार फिर से तीसरी बार एनडीए की सरकार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। इसी के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे है।

8 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले गठबंधन की पार्टियों जैसे टीडीपी, जेडीयू और जेडीएस ने समर्थन देने की एवज में अपनी मांग भी सामने रख दी है। जेडीएस ने कृषि मंत्रालय मांगा है जबकि टीडीपी स्वास्थ्य, परिवहन और शिक्षा जैसे मंत्रालय मांग सकती है। सूत्रों की माने तो जेपी नड्डा के घर पर अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह जैसे बड़े नेता शामिल होंगे। 

 

नीतीश को चाहिए तीन पद

कैबिनेट में शामिल होने या नही होने का फैसला लेने से पहले तक नीतीश कुमार दिल्ली में रहने वाले है। नीतीश कुमार अगर सत्ता पक्ष को समर्थन देते है तो वो कैबिनेट में चार मंत्री पद भी मांग सकते है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प