नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ 19 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शाह और नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। नीतीश ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के समक्ष नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राजग के मुख्य घटक दलों भाजपा और जद(यू) को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के अलावा गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ भी संतुलन साधने के तहत प्रत्येक छह विधायकों पर एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। तीन मंत्री पद चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिल सकते हैं और शेष भाजपा और जद(यू) के बीच विभाजित होंगे।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा और जद(यू) के आठ-आठ विधायक आज शपथ लेंगे और आरएलएम, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) तथा चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) के एक-एक विधायक भी आज शपथ ले सकते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका