पश्चिम बंगाल की 75 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जदयू !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की इकाई कम से कम 75 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और यह संख्या नेतृत्व से मंजूरी मिलने पर बढ़ सकती है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव कुछ महीनों में होने हैं और भाजपा जिसने पिछले साल के लोकसभा चुनाव में राज्य में शानदार प्रदर्शन किया था, वह इस चुनाव में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रमुख चुनौती होगी। बलियावी ने कहा कि उनकी पार्टी पहले भी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: विधायक पद छोड़ने के एक दिन बाद सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ा 

जदयू का कहना है कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन बिहार तक ही सीमित है। पार्टी ने कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में भाजपा के साथ गठजोड़ किये बिना चुनाव लड़ा था। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता में है, वहां जदयू मुख्य विपक्षी दल है। हालांकि जदयू ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। एक सवाल का जवाब देते हुए बलियावी ने कहा उनकी राय है कि भाजपा को नीतीश कुमार को साथ लेने(पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में) के बारे में विचार करना चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो हर दल को अपने जनाधार के विस्तार का अधिकार है।

प्रमुख खबरें

UAE पर ईरान का मिसाइल हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, स्कूल-कॉलेज हुए ऑनलाइन

भीषण विस्फोट, चीन में 21 की मौत! तपती गर्मी में कौन बना China का नया दुश्मन?

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech