मिशन '2024' में जुटे नीतीश, राहुल से 1 घंटे बात, कुमारस्वामी के कंधों पर हाथ और येचुरी-राजा के बाद अब केजरीवाल से भी की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'मिशन दिल्ली' शुरू हो चुका है। सीएम नीतीश 5 सितंबर को दिल्ली पहुंचे और अगले तीन दिनों तक 2024 से पहले विपक्ष को एक करने के मिशन में जुट गए। सबसे पहले सीएम नीतीश ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने बिहार के अलावा राष्ट्रीय मुद्दों की रणनीति पर बात की। राहुल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार से एचडी कुमारस्वामी मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान भी जो तस्वीरें सामने आई उसमें नीतीश कुमार और एचडी कुमारस्वामी में बेहद गर्मजोशी दिखी। दोनों ही नेताओं के चेहरे से मुस्कान की झलक रही थी। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, 50 मिनट तक हुई बात, मुस्कुराते हुए दिखाई दिए दोनों नेता

प्रधानमंत्री बनने की मेरी कोई इच्छा नहीं
नीतीश कुमार ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है।  नीतीश ने दिल्ली कूच करने से पहले और दिल्ली आगमन के बाद भी साफ किया कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। बिहार मॉडल को पूरे देश में लागू करने के सवाल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार मॉडल क्या है? हम तो पूरे देश का मॉडल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम पूरे देश में जो भी स्थानीय पार्टी हैं वे एक साथ मिल जाए तो बहुत बड़ी बात होगी। पीएम पद के लिए मैं उम्मीदवार नहीं हूं, कोई दावेदारी भी नहीं है। विपक्ष को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस की पकड़ से दूर हैं बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

बता दें कि नीतीश कुमार के बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ जाने और बिहार में सरकार बनाने के बाद से ही ये अटकलों का दौर शुरू हो गया था। लगातार विरोधियों और कई राजनीतिक जानकारों की तरफ से दावा किया जाने लगा कि नीतीश अब 2024 के लिए प्रधानमंत्री पद को लेकर एक बार ट्राई मारना चाहते हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा