'नीतीश को CM नहीं, PM कहिए', खुले मंच से जीतन राम मांझी का ऐलान, तेजस्वी यादव को लेकर भी की यह भविष्यवाणी

By अंकित सिंह | Sep 09, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पारा जबरदस्त तरीके से गर्म होती दिखाई दे रही है। बिहार की राजनीति में भी हलचल लगातार जारी है। जबसे नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली, तब से प्रधानमंत्री पद की रेस में उनके नाम के बीच चर्चा चलने लगी है। इस महीने नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे जहां विपक्ष के नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई थी। नीतीश कुमार भले ही इस बात से इंकार कर रहे हो कि वह प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं रखते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं उनकी पार्टी की ओर से लगातार नीतीश कुमार के लिए पीएम पद की दावेदारी पेश की जा रही है। इन सबके बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार के सहयोगी जीतन राम मांझी ने उन्हें भावी प्रधानमंत्री बता कर संबोधित किया। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी का वह शानदार भाषण, जिसमें बिना नाम लिए उन्होंने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी थीं

जीतन राम मांझी ने अपना संबोधन ठेठ मगही में दिया। उन्होंने बार-बार इस बात को दोहराया कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। यही कारण है कि वह नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री कह कर संबोधित कर रहे हैं और यह अच्छा भी लगता है। हालांकि, सवाल यह है कि जीतन राम मांझी के इस दावे में कितना दम है। फिलहाल देखा जाए तो प्रधानमंत्री पद की रेस में नीतीश कुमार का नाम तो आ गया है, लेकिन विपक्ष के अन्य दल उन्हें क्या स्वीकार कर पाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है। नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर अभी भी कई विपक्षी दल सवाल उठाते रहे हैं। सवाल यह भी है कि ममता बनर्जी, शरद पवार, फारुख अब्दुल्ला, के चंद्रशेखर राव जैसे नेता क्या नीतीश कुमार को पीएम पद का चेहरा स्वीकार करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया