नीतीश की अपील, NDA को वोट देकर नरेंद्र मोदी को फिर से बनाए PM

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए विपक्षी राजद की जमकर आलोचना की और लालू प्रसाद तथा राबड़ी देवी के 15 साल के शासन को पति-पत्नी की सरकार बताते हुये उसके खराब प्रदर्शन को लेकर भी उनपर जमकर निशाना साधा। भागलपुर, जमुई और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करते हुये कुमार ने लोगों से राजग को वोट करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में फिर से लाने की अपील की है।

 

जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने कहा कि जब मैं विपक्षी पार्टी की आलोचनाओं को सुनता हूं, वे मेरे और प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह के भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे मुझे हैरानी होती है। आप तथ्यों के आधार पर किसी की भी आलोचना कर सकते हैं। लेकिन लोकतंत्र में, किसी को जनता के बीच बोलते हुए कुछ शिष्टाचार को कायम रखना चाहिए। कुमार ने कहा कि 15 साल तक, राज्य में पति-पत्नी ने सत्ता का मजा लिया। वे अच्छी सड़कों जैसी बुनियादी सुविधा भी सुनिश्चित नहीं कर सके थे। राज्य में जो भी प्रगति हुई है, वह नवंबर, 2005 में हमारे द्वारा राज्य की बागडोर संभाले जाने के बाद हुई है।

इसे भी पढ़ें: मुरलीधर राव का दावा, केवल भाजपा ही दे सकती है स्थिर सरकार

लालू प्रसाद और बाद में उनकी पत्नी 1990 से 2005 तक राजद के शासन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री रहे। कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी के सत्ता में आने के साथ शुरू हुई विकास यात्रा में दलित, ओबीसी, महिला समेत समाज के किसी भी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ा गया है। राज्य के सभी गाँवों को विद्युतीकृत किया गया है और सड़कों के माध्यम से जोड़ा गया है। रोजगार सृजन और कौशल विकास सुनिश्चित करने के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत