कन्हैया की अपने एक सहयोगी से मुलाकात के बारे में नीतीश बोले, कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाकपा नेता कन्हैया कुमार की अपने सहयोगी के साथ हाल में हुई मुलाकात के बाद शुरू हुई सियासी अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है। लोजपा सांसद चंदन कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के बीच रविवार शाम हुई मुलाकात और उसके बाद कन्हैया की बिहार के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात को लेकर जदयू के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर नीतीश ने कहा, ‘‘आप तो जानते हैं कि मेरे पास मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी है ऐसे में किसी भी दल के चाहे वह विधायक, पार्षद या सांसद हों मिल सकते हैं। जो भी मिलने आते हैं उन्हें हम समय देते हैं। वह आए थे अपने क्षेत्र की बात को लेकर इसके अलावा कोई बात नहीं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर