मुंबई पहुंचे पटना SP सिटी को क्वारनटीन करने पर बोले नीतीश- जो हुआ, सही नहीं हुआ

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस को लेकर महाराष्ट्र और बिहार पुलिस के बीच भी टकराव भी देखने को मिल रहा है। ताजा वाक्या मामले की जांच करने गए पटना के सिटी एसपी से जुड़ा है। दरअसल, मामले की जांच करने मुंबई गए पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कर दिया है। जिसके बाद मामले पर मुख्यमंत्री समेत सुशांत के फैन्स और परिजन भी हैरान हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) एसपी  विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर कहा कि उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। ये राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे डीजीपी उनसे बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: राजनीति के व्हिसिल ब्लोअर की सुशांत सिंह मामले में एंट्री से लगने लगा, केस का क्लाइमेक्स अभी बाकी है...

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इस खबर से काफी गुस्से में नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- क्या? क्या ये वाकई सच है? आखिर कैसे एक अफसर जिसे ड्यूटी के लिए भेजा गया है उसे 14 दिनों के लिए क्वारनटीन किया जा सकता है?

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला