नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास कर रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सारण जिले में अपनी समाधान यात्रा के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री ने छपरा में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के कार्यों का जायजा लिया। बाद में मीडियाकर्मियों से मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमलोग चाहते हैं कि राज्य में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य ठीक ढंग से हो। यहां पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से कराया जा रहा है ताकि छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ लोगों का उपचार भी ठीक ढंग से हो सके।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की योजना है लेकिन अभी पहले से निर्धारित कॉलेज के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार चाहती है कि कम से कम एक-दो छोटे-छोटे जिलों को मिलाकर भी एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाये ताकि लोगों को उपचार में सुविधा हो।’’

कुमार ने कहा, ‘‘सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया है। अब लड़कियां काफी तादाद में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगी।’’ अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन से जुड़े लोगों से मुलाकात की और उन्हें समाज सुधार अभियान तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान जारी रखने और लोगों को भी जागरूक करते रहने को कहा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप