Tejashwi और ललन से केसीआर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कहा है : Nitish

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा है। जद (यू) के शीर्ष नेता ने हालांकि जोर देकर कहा कि इसका कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर कांग्रेस को अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं ऐसा करूंगा, लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री से भी बात करनी चाहिए। दोनों (ललन और तेजस्वी) हैदराबाद जाएंगे।” इस महीने की शुरुआत में विपक्षी नेताओं की बैठक करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक और भव्य आयोजन की योजना बना रहे हैं, जब नए सचिवालय भवन के उद्घाटन के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद एक सार्वजनिक सभा होगी।

विशेष रूप से, पिछले कार्यक्रम में कुमार की अनुपस्थिति को लेकर कई कयास लगाए गए थे हालांकि बाद में बिहार के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें न तो आमंत्रित किया गया था और न ही वे राज्य से बाहर जाने की स्थिति में थे। जद(यू) नेता ने उन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि गैर-कांग्रेसी, गैर-भाजपा मोर्चे के पक्षधर केसीआर के साथ नजदीकियों का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ दल का मुकाबला करने के लिये “एकजुट विपक्ष” के विचार को त्याग दिया, जिसमें कांग्रेस भी शामिल हो। कुमार ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि मैं उनकी (भारत जोड़ो) यात्रा के समापन की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जिसके बाद विभिन्न दल एक साथ बैठेंगे और एक ऐसा गठबंधन बनाने की संभावना तलाशेंगे, जो अधिक से अधिक लोगों को साथ ले सके।

प्रमुख खबरें

सूखे के बीच Maharashtra Government ने पौधारोपण देखरेख के लिए 90.72 लाख रुपये मंजूर किए

Jammu Kashmir में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 OGW गिरफ्तार

Health Tips: Stroke से बचना है तो Diet में करें बदलाव, BP और Cholesterol रहेगा कंट्रोल

आप अंतिम उम्मीद...राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास