जनसंख्या नीति को लेकर संजय राउत के बयान पर बोले नीतीश, हम ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवसेना नेता संजय राउत के जनसंख्या नीति को लेकर दिए गए बयान पर सोमवार को कहा कि वह ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नीति को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के बिहार में भाजपा से नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग को लेकर पूछे गये सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘हम ऐसे लोगों की बातों का नोटिस नहीं लेते हैं। ’’ उन्होंने कहा, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को जब हम लोगों ने सीबीआई को दिया था, उस समय भी ये लोग ऐसी ही बात करते थे। ऐसे लोगों की बात पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है