केंद्र में सत्ता में आने पर सभी पिछड़े राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जा: नीतीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर ‘‘सभी पिछड़े राज्यों’’ को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। जदयू नेता कुमार ने यहां एक समारोह से इतर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम निरंतर करते रहे हैं। हम सदा अभियान चलाते रहे हैं। बैठकों में हम हमेशा बोलते रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर केन्द्र में अगली बार सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिलेगा। हम सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहे हैं, कुछ अन्य पिछड़े राज्यों की भी बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा , ‘‘विधि व्यवस्था को हम देखते रहे हैं। कहां किसने गड़बड़ किया है, सब पता चल जाएगा। वैसे यहां के नेता कुछ-न-कुछ बोलते रहते हैं ताकि दिल्ली वाले (नेता) उन सब पर ध्यान दें।’’ भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ बोलेंगे तो दिल्ली वाले (नेता) उन्हें जगह देंगे। उन्हें जगह मिल जाएगी तो इससे अच्छी बात क्या होगी। ये लोग खाली प्रचार-प्रसार करते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई