NDA की बैठक में PM Modi से बोले नीतीश, सरकार बनाने में देरी नहीं होनी चाहिए, तेजस्वी ने बिहार के CM को बता दिया किंगमेकर

By अंकित सिंह | Jun 05, 2024

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दल बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी लाना चाहते हैं और चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी "तेजी से काम करें"। एनडीए बैठक के दौरान उन्होंने पीएम से कहा, "जल्दी कीजिए।" सूत्रों ने लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद आज दिल्ली में आयोजित एनडीए गठबंधन सहयोगियों की बैठक में नीतीश कुमार के हवाले से कहा, सरकार बनाने में देरी नहीं होनी चाहिए। हमें इसे यथाशीघ्र करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Hyderabad से चुनावी हार के बाद बोलीं माधवी लता, पांडव युद्ध को सीधे आगे करना जानते थे लेकिन...

तेजस्वी ने कहा कि पहली बार हमने देखा है कि पीएम मोदी का जादू खत्म हो गया है और वह बहुमत से काफी दूर हैं। वह अपने दो सहयोगियों के बिना सरकार नहीं चला पाएंगे। बैठक में नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता लल्लन सिंह और संजय झा शामिल थे। सभी की निगाहें जेडीयू, टीडीपी और पवन कल्याण की जनसेना पर थीं, जो सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Gwalior में अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत

Delhi Half Marathon में चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब

FSSAI ने चाय में Acetamiprid और Imidacloprid कीटनाशकों की अधिकतम सीमा तय करने का रखा प्रस्ताव

West Bank में यूरोपीय राजनयिकों के काफिले पर हमला, नकाबपोशों ने फ्रांसीसी मेयर को भी निशाना बनाया