Bihar: जहरीली शराब से मौत के सवाल पर गुस्से से लाल हुए नीतीश, विधानसभा में फिर खोया आपा

By अंकित सिंह | Dec 14, 2022

बिहार में नीतीश कुमार के सरकार को भाजपा जबरदस्त तरीके से घेरने की कोशिश कर रही है। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बिहार के छपरा में 24 घंटे के भीतर 12 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। आशंका इस बात की है कि जहरीली शराब के सेवन की वजह से इन लोगों की जान गई है। इसी को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया। वहीं, सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जबरदस्त तरीके से भिड़ंत भी हो गई। मामला तुम-तड़ाक तक भी पहुंच गया। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने तुम-तड़ाक में बात की। भाजपा की ओर से माफी की भी मांग की जा रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होने के आसार बढ़े


भाजपा ने जैसे ही छपरा में जहरीली शराब का मुद्दा उठाया, नीतीश कुमार नाराज हो गए। वह भाजपा के नेताओं पर ही चिल्लाने लगे और कहा कि तुम लोग गंदा काम करते हो। तुम लोग शराबी हो। अब तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब टॉलरेट नहीं किया जाएगा। तुम लोग पूरे बिहार में गंदा काम करते हो। तुम लोग शराब के पक्ष में हो, जो लोग गंदा शराब पीकर मर रहे हैं, उनके पक्ष में हो गए हो। इस दौरान नीतीश कुमार एक जबरदस्त तरीके से आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि तुम लोगों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिए थे। लेकिन आज शराब पीने वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हो। वही, नेता विपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार से माफी मांगने को कहा। यह बात सुनकर नीतीश कुमार एक बार फिर से जोर जोर से चिल्लाने लगे। 

 

इसे भी पढ़ें: NDA में रहकर भी कुर्सी त्याग सकते थे नीतीश, आखिर तेजस्वी को उत्तराधिकारी घोषित करने के पीछे क्या है मंशा


दूसरी ओर भाजपा विधायक जबरदस्त तरीके से जय श्रीराम के नारे बाजी करते रहे। भाजपा ने कहा कि कुढ़नी तो झांकी है, पूरा बिहार अभी बाकी है। इतना ही नहीं, नीतीश कुमार भाजपा के विधायकों पर इतने आक्रमक थे कि उन्होंने सदस्यों को बर्बाद करने तक की धमकी दे दी। उन्होंने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी का कानून लाया जा रहा था तो सभी इसके पक्ष में थे। नीतीश कुमार सदन में गुस्से में थे। उन्होंने सभापति की तरफ इशारा करते हुए कहा भगाओ सबको। इस दौरान हंगामा बहुत ज्यादा हो गया। सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। भाजपा नेताओं का दावा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल है। इसकी वजह से कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई