नीतीश कुमार की वाराणसी रैली रद्द, जदयू का दावा- योगी सरकार ने नहीं दी इजाजत, भाजपा ने बताई अलग कहानी

By अंकित सिंह | Dec 15, 2023

जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उत्तर प्रदेश के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर की सार्वजनिक रैली रद्द कर दी गई। इसके साथ ही उनकी ओर से दावा किया गया कि स्थानीय अधिकारियों ने बैठक के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसी को लेकर अब सुशील मोदी की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि सच तो यह है कि उन्होंने रैली की अनुमति लेने के लिए लिखित आवेदन भी नहीं दिया। इसके अलावा वाराणसी अपना दल और बीजेपी का गढ़ होने के कारण उन्हें इस रैली में ज्यादा समर्थन की उम्मीद नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: Bihar: गठबंधन तोड़ने के 15 महीने बाद जब मिले अमित शाह और नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बात

जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की तानाशाही है। हमें वाराणसी में अपनी पार्टी सुप्रीमो की सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति न देना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। हम इसे नहीं छोड़ेंगे... हम जल्द ही सार्वजनिक बैठक की अगली तारीख की घोषणा करेंगे। जेडीयू जल्द ही बीजेपी को बेनकाब करने के लिए यूपी में एक जन संपर्क अभियान शुरू करेगी। हम लोकसभा चुनाव के लिए ठोस रणनीति तैयार कर रहे हैं। रोहनिया की जनसभा में पूर्वांचल क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होना था। रोहनिया वाराणसी का पटेल बहुल विधानसभा क्षेत्र है। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद