बिहार में कोविड प्रोटोकॉल का कितना हो रहा पालन? जायजा लेने निकले सीएम नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विभिन्न जिलों का भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में पटना एवं वैशाली जिले से इसकी शुरूआत की और वह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी गये। उन्होंने अपने भ्रमण के क्रम में जायजा लिया कि लोग मास्क लगाने को लेकर कितने जागरूक हैं, विभिन्न स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है अथवा नहीं। मुख्यमंत्री वैशाली जिले में कोविड प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लेने के बादी मुसरीघरारी होते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं पूसा होते हुए रेवा घाट पहुंचे।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द