पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा

By अंकित सिंह | Jun 21, 2021

मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार के मुलाकात हो सकती है। लोजपा में  टूट के बीच नीतीश कुमार की पीएम मोदी से मुलाकात अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि जदयू 2019 में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई। अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। ऐसे में नीतीश और पीएम मोदी की मुलाकात में इस पर बात बन सकती है। नीतीश कुमार लगातार अपने पार्टी के लिए दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज