नीतीश ने की लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना, पर फोन कर नहीं जानेंगे हाल

By अंकित सिंह | Jan 25, 2021

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत पिछले दिनों से खराब चल रही है। उन्हें रांची के रिम्स से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि दिलचस्प जा रहा है कि अब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी नहीं ली है। इसी मामले में जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत की जानकारी अखबारों से मिल जाती है। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामना है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि पहले तो हम फोन कर उनका हालचाल ले लेते थे लेकिन इस पर लोग क्या-क्या बोलते थे यह सभी को पता है। नीतीश ने साफ तौर पर कहा है कि हमने भी सोच लिया है कि अब हम जानकारी नहीं लेंगे, अखबार से जानकारी मिल जाते है। आपको बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शनिवार रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज और उनकी तबीयत पर नजर रखने के लिये डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। एम्स के हृदय रोग संबंधी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राकेश यादव उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

Dhamaal 4 का WorldWide धमाका, Global Box Office पर अजय देवगन की फिल्म की सुनामी

Toronto Shooting: कनाडा के मशहूर Salsa Festival में फायरिंग की घटना, 2 लोगों की मौत से मातम में बदला जश्न

West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना

Sawan 2026 Special: सावन में कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? जानें पूजा विधि और उद्यापन के सभी Complete Rules