बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचार करने वाला पर्व है।’’

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने एम्स में मनमोहन सिंह से मुलाकात कर सेहत का हाल जाना

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवष्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका एकदूसरे से दूरी बनाये रखना है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार