तेज प्रताप के बयान पर नित्यानंद राय का पलटवार, कहा- ईश्वर ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि दें

By अंकित सिंह | Jan 08, 2021

कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। जहां भाजपा कोरोना वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों का सफलता मान रही है तो वहीं विपक्ष इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहा है। इन सब के बीच आज बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने भी कोरोना वैक्सीन की प्रभाविकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले पीएम मोदी कोरोना का टीका लगवा लें, फिर हम सब लगवा लेंगे। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद अब केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया है। नित्यानंद राय ने कहा कि वैक्सीन पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर सवाल खड़ा करने का मतलब है कि देश की जनता की जान से विपक्ष को कोई मतलब नहीं है। ऐसा बोलने वालों की कड़ी निंदा करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि विपक्ष के ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि दें। 

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?