निजामुद्दीन संक्रमण मामला: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अभी समय गलती खोजने का नहीं, संक्रमण रोकने का है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

नयी दिल्ली।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कुछ दिनों पहले हुये एक धार्मिक जमावड़े के दौरान कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंकाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मंगलवार को कहा कि यह समय, किसकी गलती है, ये खोजने का नहीं है बल्कि संक्रमण को रोकने के लिये काम करने का है। उल्लेखनीय है कि हाल में निजामुद्दीन इलाके में धार्मिक संगठन तबलीग ए जमात के एक कार्यक्रम में जुटे लोगों में से कुछ में कोरोना का संक्रमण पाये जाने और कुछ अन्य में संक्रमण की आशंका के चलते उन्हें दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समझा जाता है कि इस आयोजन में लगभग दो हजार लोगों ने हिस्सा लिया था, इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में कोरोना के संक्रमण की स्थिति के बारे में होने वाले नियमित संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘‘जहां तक निजामुद्दीन इलाके में संक्रमण के मामले सामने आने का सवाल है, हमें यह समझना चाहिये कि यह समय किसी की गलती खोजने का नहीं है। बल्कि हमारे लिये जरूरी यह है कि जिस किसी भी इलाके में संक्रमण के मामले मिलें उसमें इसे रोकने के लिये जरूरी कदम उठाये जायें।’’ 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का आदेश, मरकज से लौटे हर व्यक्ति की जांच की जाये

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे