गुजरात चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 'टोपीवालों के साथ कोई गठबंधन नहीं', गुजरात बीटीपी नेता वसावा ने किया साफ

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2022

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में अपनी पैठ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार अहमदाबाद के दौरे कर रहे हैं। जनता से लोकलुभावने वादे भी किए जा रहे हैं और निशाने पर बीजेपी की सरकार लगातार है। लेकिन चुनावी माहौल के बीच आप को गुजरात में एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय ट्राइबल पार्टी ने आम आदमी पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है। इसको लेकर औपचारिक ऐलान भी कर दिया गया है। बीटीपी मई से अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन में थी। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर छापा मारा, हमारे पास सबूत है : आप

लेकिन दोनों गठबंधन सहयोगियों के बीच संबंधों में जल्द ही खटास आ गई। 31 अगस्त को बीटीपी ने घोषणा की कि वह इस साल दिसंबर में होने वाले राज्य चुनावों में सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पिछले हफ्ते घोषित उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में आप ने आदिवासी सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम जारी रखा। तापी जिले के निजार के लिए अरविंद गामित, साबरकांठा में खेड़ब्रह्मा सीट से बिपिन गमेती और नर्मदा जिले की नंदोद सीट से प्रफुल्ल वसावा को उम्मीदवार बनाया गया।  

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला