अमेरिका में ब्रितानी राजदूत से नहीं रखेंगे कोई नाता: डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि वह देश में ब्रिटेन के राजदूत से अब आगे किसी तरह का संपर्क नहीं रखेंगे। ट्रंप का यह बयान कूटनीतिक ई-मेलों के लीक होने के बाद आया है जिसमें राजदूत ने ट्रंप को ‘‘अकुशल’’ बताया है। ट्रंप ने राजदूत किम डारोक के बारे में ट्वीट किया, “मैं राजदूत को नहीं जानता लेकिन अमेरिका में उन्हें कोई पसंद नहीं करता या उनके बारे में किसी के अच्छे विचार नहीं हैं।”

वहीं ब्रिटेन इस घटना के बाद से रिश्तों में आई दूरी को पाटने की कोशिश में लगा हुआ है।  ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे और उनके “प्रतिनिधियों” पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, “अब हम उनसे (राजदूत से) कोई संबंध नहीं रखेंगे।” साथ ही ट्रंप ने प्रधानमंत्री पद से मे की रवानगी का भी स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी