नो-बॉल विवाद: मैच रेफरी की रिपोर्ट में अंपायर के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

नयी दिल्ली।बीसीसीआई मैच रेफरी मनु नैयर ने मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बीच गुरुवार को हुए आईपीएल मैच में खराब अंपायरिंग के खिलाफ अपनी रिपोर्ट में अंपायर सुंदरम रवि और सी नंदन के खिलाफ कुछ भी आलोचनात्मक नहीं लिखा है।मैच के बाद बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियन्स के गेंदबाज लसित मलिंगा की पारी की अंतिम गेंद को नो बॉल नहीं देने पर गुस्से का इजहार किया था। बेंगलोर की टीम ने इस मैच को छह रन से गंवा दिया।

इसे भी पढ़ें: संजू सैमसन ने जड़ा IPL 12 सीज़न का पहला शतक

यह पता चला है कि अंपायर रवि ने मैच के बाद कोहली से मुलाकात कर इस पर खेद जताया।आईपीएल के एक अधिकारी ने बताया, नैयर की रिपोर्ट में बहुत ज्यादा आलोचना नहीं की गयी है।उन्होंने कहा, कोहली नाराज थे और उन्होंने रवि को कहा कि नो बॉल नहीं दिया जाना उनकी टीम के लिए महंगा साबित हुआ। रवि ने इस पर खेद जताते हुए मना कि उन्होंने उस समय सही फैसला नहीं लिया।

इसे भी पढ़ें: अंपायर के फैसले पर बोले कोहली, 'हम IPL खेल रहे हैं, क्लब क्रिकेट नहीं'

अधिकारी ने कहा कि नैयर की रिपोर्ट में आलोचना नहीं की गयी है क्योकि यह दबाव की स्थिति में मानवीय चूक थी। उन्होंने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि कोहली रवि कि शिकायत के लिए मैच रेफरी के कमरे में गये थे। उन्होंने कहा, कोहली के मैच रेफरी के कमरे में जाने की खबर गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली