'कोई बहुत बड़ी घटना नहीं', महाकुंभ में भगदड़ पर बोलीं बीजेपी सांसद हेमा मालिनी

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ कोई बहुत बड़ी घटना नहीं थी और स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि 28 जनवरी को प्रयागराज में हुई भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। इसी को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि हम कुम्भ गये, हमने बहुत अच्छा स्नान किया। ये सही है कि घटना हुई थी, लेकिन वो कोई बहुत बड़ी घटना नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: 'जया बच्चन को किया जाना चाहिए गिरफ्तार', विश्व हिंदू परिषद ने सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

यादव ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि जिस तरह सरकार बजट के आंकड़े दे रही है, महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दे तथा घायलों के इलाज, भोजन, परिवहन आदि का आंकड़ा संसद में पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और वहां खोया पाया, प्रबंधन आदि की जिम्मेदारी सेना को दी जाए। यादव ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए मृतकों के आंकड़े छिपाए जाने का आरोप लगाया तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर घोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। 

प्रमुख खबरें

E20 Fuel विवाद: AAP का बड़ा ऐलान, 8 August से देशभर में शुरू होगा Nationwide Campaign

उपचुनावों का जनादेश: क्या बदल रहा है मतदाता का मिजाज?

Strong Operating Performance: महंगाई के दबाव के बावजूद Godrej Consumer का Net Profit ₹504 करोड़ पार

संसदीय-गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान