RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को उम्मीद, जल्द NBFC सेक्टर में आएगी रफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

मुंबई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि किसी भी बड़ी और बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) को डूबने नहीं दिया जाएगा। दास ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब कई एनबीएनफसी और कुछ आवासीय वित्त कंपनियां भुगतान के लिए नकद धन की गंभीर तंगी से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने करीब 50 बड़ी एनबीएफसी की पहचान की है जिनमें कुछ आवास ऋण देने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। इनकी निगरानी की जा रही है।

दास ने द्वैमासिक नीति समीक्षा की घोषणा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने की हमारी कोशिश है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण एनबीएफसी को डूबने नहीं दिया जाए।’’उन्होंने एनबीएफसी के गारंटी वाली पूल किए गए रिणों की खरीद पर सरकारी बैंकों को पहले घाटे पर 10 प्रतिशत की सरकारी गारंटी देने की बजट घोषणा की याद दिलायी। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने इसके क्रियान्वयन में मदद के लिये तरलता से संबंधित कदमों की घोषणा की। इन प्रयासों से एनबीएफसी को 1.3 हजार अरब रुपये के कर्ज की अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ बेहतर रेटिंग वालों को ही मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल