'भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं', JP Nadda बोले- यहां सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति भी बन सकता है पीएम

By अंकित सिंह | Sep 07, 2024

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पटना में आयोजित 'भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि मेरा ये सौभाग्य है, आज मुझे आप सबके साथ 'सदस्यता अभियान' से जुड़ने का, मिलने का और आपके साथ सदस्यता अभियान को कार्यरूप देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सब लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं कि आप इस पवित्र नगरी पाटलिपुत्र के रहने वाले हैं। जहां आपको मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है और गुरु गोविंद सिंह जी की प्रेरणा मिलती है। ऐसी पवित्र धरती को मैं नमन करता हूं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम 18 करोड़ की पार्टी हैं और इस बार हमारा लक्ष्य करीब 10 करोड़ नवीनीकरण का है। अब तक सवा करोड़ से ज्यादा सदस्यता हो चुकी है और हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अधिकार के साथ साथ अवसर की भी समानता है। कोई बड़ा नहीं, कोई छोटा नहीं... सबको बराबर कर अवसर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों में अगर आप एक खास परिवार से होगे तभी अध्यक्ष बन सकते हो, एक खास जाति के ​होगे तभी अध्यक्ष बन सकते हो। लेकिन भाजपा में साधारण परिवार से आने वाले लोग, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की तरह देश का प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद का सफाया, हिंदू मंदिरों का पुनर्निर्माण, कश्मीरी पंडितों की वापसी... जम्मू-कश्मीर चुनाव में ये हैं भाजपा के प्रमुख वादे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक गरीबों के 4 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं, जिसमें करीब एक करोड़ 77 लाख घर हमारे दलित और आदिवासी भाइयों को मिले हैं। इसी प्रकार से हर विकास की योजना में सबसे ज्यादा हमारे दलित भाइयों को लाभ मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा