पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कोई बदलाव नहीं: विजयवर्गीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान दिलीप घोष ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। साथ ही, उन्होंने घोष को पद से हटाए जाने के बारे में मीडिया में आई खबरों का खंडन किया। मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि घोष को चुनाव से पहले इस पद से हटाया जा सकता है क्योंकि केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश भाजपा में अंदरूनी कलह से खुश नहीं है। विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘खबरें न केवल आधारहीन हैं, बल्कि भ्रामक और राजनीतिक रूप से प्रेरित भी है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल भाजपा दिलीप घोष के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्हें हटाने का कोई सवाल ही नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पर आने वाले 15 सालों तक कोई विश्वास नहीं करेगाः कैलाश विजयवर्गीय

घोष के करीबी माने जाने वाले एवं पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा, ‘‘दिलीप दा को अपना पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद इस जनवरी में तीन साल के लिए फिर से चुना गया था। उन्हें हटाने का कोई सवाल ही नहीं है।’’ घोष ने खुद कहा है कि वह पार्टी के ‘‘वफादार सिपाही’’ हैं और ऐसी किसी भी खबर के बारे में नहीं जानते हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई में हाल ही में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखे जाने के बाद इन अटकलों को बल मिला था। 

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत