केरल विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन पर डॉलर तस्करी के मामले में लगे आरोपों के मद्देनजर और सदन परिसर में हुई विभिन्न निर्माण गतिविधियों में अपव्यय को लेकर, उनके खिलाफ विपक्षी यूडीएफ ने बृहस्पतिवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। हालांकि सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने शुरुआत में तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में सदन ने मामले पर चर्चा करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: तारों के ध्वंस से जुड़ी गुत्थी समझने में सहायक नया शोध-अध्ययन

हालांकि, एस शर्मा (माकपा) ने यह कहते हुए प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई कि यह विधानसभा के नियमों का उल्लंघन है। विधानसभा में भाजपा के एकमात्र सदस्य ओ राजगोपाल ने अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। इस बीच, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का पुतला जलाया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के मेयर का महामुकाबला! BJP-AAP में फिर छिड़ेगी जंग, जानें किसका Number Game है मज़बूत

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर