Lok Sabha में 8 से 10 अगस्त तक होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, 10 को जवाब देंगे PM Modi

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

विपक्ष की ओर से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अगस्त को लोकसभा में चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा तीन दिनों तक हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को बहस का जवाब देंगे। 26 जुलाई को इंडिया नाम के विपक्षी मोर्चे ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य मणिपुर जातीय हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग करना है। 

इसे भी पढ़ें: क्या है शरद पवार का दांव? सहयोगियों की अपील दरकिनार कर पीएम मोदी संग यूं ही नहीं साझा कर रहे मंच

संसद में हंगामा

लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर मंगलवार को भी पिछले कुछ दिनों की तरह गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, उसी समय विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के मुद्दे पर जल्द चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हाथों में तख्तियां लिए हुए कई विपक्षी सांसद आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने मंत्रालयों से संबंधित पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। 

प्रमुख खबरें

South Delhi के सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढहने से 5 की मौत

विपक्ष मुझे बदनाम करने और Punjab को फिर लूटने की ताक में: Bhagwant Mann

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध