कन्हैया कुमार के मामले में नहीं होगा कोई राजनीतिक हस्तक्षेप: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के लिए मंजूरी देने के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार का गृह विभाग सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद उचित निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं और न ही आप सरकार की ओर से कोई दबाव होगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली सरकार ने अब तक इस पर (मामले में अभियोग चलाने की मंजूरी) कोई फैसला नहीं लिया है।

केजरीवाल ने कहा कि गृह विभाग इस पर फैसला ले रहा है और उसके पास मामले से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं। उन्होंने कहा, “गृह विभाग में संबंधित अधिकारी इस पर अंतिम निर्णय लेगा।” साथ ही कहा कि जो भी फैसला लिया जाएगा उसे अदालत के समक्ष रखा जाएगा। मामले में मुकदमा चलाने के लिए सरकार की ओर से मंजूरी दिए जाने संबंधी कुछ खबरों पर उन्होंने कहा कि ये महज “अटकलें” हैं। पुलिस ने राजद्रोह मामले में कन्हैया और अन्य के खिलाफ अभियोग चलाने के लिए दिल्ली सरकार की मंजूरी मांगी थी। पुलिस ने कन्हैया और अन्य के खिलाफ अदालत में 14 जनवरी को आरोप-पत्र दायर किया था और कहा था कि उन्होंने नौ फरवरी, 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू परिसर में की गई राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का समर्थन किया और वह रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा