भाजपा सरकार में स्थापित नए विश्वविद्यालयों को बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि कैबिनेट की उप-समिति की रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान राज्य में स्थापित नए विश्वविद्यालयों को बंद करने या जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह बात तब कही जब भाजपा विधायक और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने स्थगन प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हम उनके (भाजपा) द्वारा खोले गए सात नए विश्वविद्यालयों को बंद नहीं कर रहे हैं। हम किसी भी विश्वविद्यालय को बंद नहीं करेंगे। उन्हें जारी रखना है या नहीं, इसके लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया गया है। उन्होंने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट सौंपे जाने से पहले ही, उन्हें (भाजपा) चिंता हो गई है। हम बंद नहीं करेंगे। विश्वविद्यालयों को जारी रखना है या नहीं, यह देखने के लिए, यह (कैबिनेट उप-समिति) गठित की गई है।’’

इसके बाद बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल सहित कई भाजपा विधायकों ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री का यह कहने का क्या मतलब है। हालांकि, सिद्धरमैया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट उप-समिति ने रिपोर्ट नहीं सौंपी है और इस मामले पर अभी तक कैबिनेट में चर्चा नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद

शारदीय Navratri के पहले दिन Vindhyachal Dham में उमड़े तीन लाख भक्त

PM Modi ने Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात, CM Vijay संग किया मेट्रो सफर

Zetwerk IPO 15 अक्टूबर को खुलेगा, नए शेयर जारी कर 2,830 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी