Nadda का Mamata Banerjee सरकार पर जोरदार हमला, बोले- Bengal में लोकतंत्र कोमा में पहुँचा

By नीरज कुमार दुबे | May 13, 2023

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज बची नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल के बारे में यह कहना सही होगा कि वहां लोकतंत्र 'कोमा' (अचेतन अवस्था) में चला गया है। हम आपको बता दें कि नड्डा ने यह बात 'Democracy in Coma': साइलेंस्ड वायसेस आफ वूमन विक्टिम्स इन बंगाल' नामक पुस्तक के विमोचन के बाद अपने संबोधन में कही। 

इसे भी पढ़ें: राहुल भारत को राष्ट्र नहीं मानते, सोनिया कर्नाटक की संप्रभुता की बात करती हैं, क्या साजिश चल रही है?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पर खुद पर हुए एक कथित हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "जब चुनाव प्रचार शुरू हुआ तो पहले दिन पहला हमला मुझ पर हुआ, जब मैं डायमंड हार्बर जा रहा था। यह एक ठंडे खून वाली गतिविधि थी।" नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 74 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं पर एसिड हमलों की संख्या में पश्चिम बंगाल सबसे ऊपर है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में मई 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद वहां अपराध की कुल 12,000 घटनाएं हुई और 80000 से अधिक लोग विस्थापित हुए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में 57 लोगों की हत्या हुई और इस दौरान यौन उत्पीड़न की कुल 123 घटनाएं हुई। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी की कार्यशैली 'विपक्ष को चुप कराने' की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर