NCP में कोई विभाजन नहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट ने पोल पैनल को बताया

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट ने पार्टी के नाम, प्रतीक और नियंत्रण के संबंध में चुनाव आयोग के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि पार्टी के भीतर कोई विभाजन नहीं है। एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले 40 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। पार्टी ने विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि सभी असंतुष्ट विधायकों को पार्टी की कार्यकारी समिति और अन्य पदों से हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: दो गुटों में बंटी NCP, Ajit Pawar ने Sharad Pawar के गढ़ में दिखाई ताकत, बारामती में शक्ति प्रदर्शन किया

अपनी प्रतिक्रिया में अजित पवार गुट ने भी कहा कि असली एनसीपी उनके नेतृत्व में है. इस दावे के आधार पर, उन्होंने चुनाव आयोग में एक याचिका दायर की, जिसमें अधिकार, चुनाव चिह्न और पार्टी का नाम मांगा गया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप