ऐसा कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं जिसमें सेंगोल को सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बताया गया हो : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है जिससे यह साबित होता हो कि लॉर्ड माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘राजदंड’ (सेंगोल) को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को सत्ता हस्तांतरित किये जाने का प्रतीक बताया हो। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी वाह-वाह करने वाले लोग इस रस्मी ‘राजदण्ड’ को तमिलनाडु में राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नाच न जाने, आंगन टेढ़ा वाली कहावत केजरीवाल पर फिट बैठती है, कांग्रेस का AAP के 'फुल पॉवर' वाली डिमांड पर करारा प्रहार

भाजपा /आरएसएस का इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का रुख एक बार फिर अधिकतम दावा, न्यूनतम साक्ष्य के साथ बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा, राजदंड की परिकल्पना तत्कालीन मद्रास में एक धार्मिक प्रतिष्ठान ने की थी और इसे मद्रास शहर में तैयार किया गया था। इसे अगस्त 1945 में जवाहर लाल नेहरू को प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने दावा किया कि इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि लॉर्ड माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘राजदंड’ को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को सत्ता हस्तांतरित किये जाने का प्रतीक बताया हो।

प्रमुख खबरें

Priyank Kharge का Tejasvi Surya पर पलटवार, बोले: पहले Acche Din का White Paper दिखाएं

SP में फूट की गलत जानकारी फैलाने पर Rajiv Rai का OP Rajbhar को लीगल नोटिस

Luka Modric ने रचा इतिहास! 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने, Ronaldo-Messi लिस्ट में शामिल

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच