हिमाचल में नहीं होंगे मंडी लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 04, 2021

शिमला।  हिमाचल  प्रदेश में उप चुनावों के जरिये अपनी किस्मत आजमाने व राजनैतिक पारी की शुरूआत का मंसूबा पाले नेताओं को आज मायूसी हाथ लगी हे। चूंकि निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट और मंडी लोकसभा सीट में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें: महंगाई-बेरोज़गारी और कर्ज़मुक्ति हिमाचल की प्राथमिकताएं-दीपक शर्मा बोले-सरकार इन मुद्दों से ध्यान हटाने का कर रही प्रयास

अब आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह केवल पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराएगा और बाकी सीटों के चुनाव निरस्त कर दिए हैं। वहीं नरेंद्र बरागटा के निधन से खाली हुई जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट और वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई अर्की विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की संभावना न के बराबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम समय बचेगा। इस वजह से यह दोनों सीटें भी खाली रहने की संभावना है। भारत निर्वाचन आयोग मंडी लोकसभा क्षेत्र में कुछ रिलेक्सेशन के साथ उपचुनाव करवा सकता है क्योंकि लोकसभा के अगले चुनाव 2024 में होने हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान में युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस का जेन-जी फॉर चेंज अभियान शुरू

Queens Park Oval में T20 के धुरंधरों Bravo, Pollard, Narine के नाम हुआ स्टैंड!

Delhi वालों को बड़ी राहत! अब ₹35/Kg मिलेगा प्याज, सरकार का महंगाई पर वार

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली