तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तान के अपने नागरिकों को अफगानिस्तान भेजने के कोई सबूत नहीं: पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ पाकिस्तानी नागरिकों के होने की खबरों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं मिले हैं। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने तालिबान के साथ अपने 10,000 से 15,000 लोगों को काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा करने के लिए भेजा था। इस संबंध में किए एक सवाल के जवाब में पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे उस रिपोर्ट की पुष्टि के लिए कुछ नहीं मिला है।’’

इसे भी पढ़ें: गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण, मोबाइल इंटरनेट सेवा अभी भी स्थगित

रिपब्लिकन सांसद लिज चेनी द्वारा पेश किए गए संशोधन को सदन की सशस्त्र सेवा समिति ने बुधवार को ध्वनिमत से स्वीकार किया। इसमें रक्षा मंत्री से पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार पर कब्जा या नियंत्रण होने संबंधी संवेदनशीलता पर एक रिपोर्ट की मांग की गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार